दुद्धी (श्याम अग्रहरि)। दुद्धी तहसील में लंबे समय तक तहसीलदार न्यायालय की फाइलों और पत्रावलियों के रख-रखाव सहित विभिन्न कार्यों में सेवा देने वाले शोभनाथ अग्रहरि के निधन की खबर से तहसील कर्मियों, अधिवक्ताओं और परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई।
सोमवार को तहसील सभागार में राजस्व विभाग एवं अधिवक्ताओं की ओर से शोकसभा आयोजित की गई। इस दौरान तहसीलदार अंजनी गुप्ता ने कहा कि शोभनाथ अग्रहरि सज्जन, मिलनसार और कुशल व्यवहार के व्यक्ति थे। वह अपने कार्य के प्रति सदैव समर्पित रहते थे और जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करते थे।
शोकसभा में उपजिलाधिकारी अशोक कुमार गुप्ता, तहसीलदार अंजनी गुप्ता, नायब तहसीलदार भूपेंद्र कुमार, कानूनगो, लेखपाल, अन्य राजस्व कर्मियों तथा बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।







