SONBHADRA NEWS : तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक एवं उपनिरीक्षक निलम्बित.....पढ़े पूरी खबर

चोरी की घटना में पुलिस कार्यवाही में शिथिलता बरतने व अभियोग पंजीकृत न करने पर पुलिस अधीक्षक सोनभद्र की सख्त कार्यवाही

- तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक एवं उपनिरीक्षक निलम्बित

सोनभद्र । थाना करमा पर आवेदक गुरूप्रसाद पुत्र मिठाई लाल निवासी ग्राम तिलौली खुर्द, पोस्ट तिलौली कला, थाना करमा, जनपद सोनभद्र के घर में दिनांक 22.08.2026 को चोरी की घटना घटित होने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना पर तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक सूर्यभान राम एवं पुलिस बल द्वारा मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया था।

 उक्त प्रकरण में आवेदक द्वारा IGRS के माध्यम से भी शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिसकी जांच उपनिरीक्षक जयशंकर यादव द्वारा की गई। जांच के दौरान प्रकरण में अपेक्षित पुलिस कार्यवाही न करते हुए असत्य एवं भ्रामक आख्या प्रेषित की गई तथा अभियोग पंजीकृत नहीं किया गया।

प्रकरण में पुलिस कार्यवाही में शिथिलता एवं लापरवाही बरतने के संबंध में पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक सूर्यभान राम एवं उपनिरीक्षक जयशंकर यादव को निलम्बित कर दिया गया है। साथ ही तत्कालीन क्षेत्राधिकारी घोरावल को भी प्रकरण में स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने हेतु आदेशित किया गया है।