SONBHADRA NEWS : दुद्धी महाविद्यालय में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान का शुभारंभ, परिसर में लगाए गए पौधे

दुद्धी महाविद्यालय में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान का शुभारंभ, परिसर में लगाए गए पौधे
दुद्धी, सोनभद्र। भाऊ राव देवरस राजकीय महाविद्यालय, दुद्धी में रविवार को वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 के तहत ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ समाजसेवी एवं पूर्व जज राजन चौधरी तथा महाविद्यालय के प्राचार्य राजेश भारती ने संयुक्त रूप से पौधारोपण कर किया।
इस अवसर पर महाविद्यालय परिसर में पीपल, सागौन, अमरूद, आम, जामुन एवं पाकड़ सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में डॉ. अजय कुमार, राजेश कुमार यादव, सचिन कुमार विश्वकर्मा, अंकिता चंद्र, डॉ. मालती देवी, डॉ. प्रियंका जायसवाल सहित महाविद्यालय के शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन पर्यावरण प्रभारी मिथिलेश कुमार गौतम ने किया। अंत में महाविद्यालय प्रशासन ने सभी से पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिकाधिक पौधारोपण करने तथा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने की अपील की।