दुद्धी राजकीय महाविद्यालय में बीए, बीएससी व बीकॉम प्रथम सेमेस्टर की मेरिट सूची जारी, 8 से 11 जुलाई तक होगी काउंसिलिंगदुद्धी, सोनभद्र। भाऊ राव देवरस राजकीय महाविद्यालय, दुद्धी ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए बीए, बीएससी (बायो/मैथ्स ग्रुप), बीकॉम प्रथम वर्ष (प्रथम सेमेस्टर) में प्रवेश हेतु आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की मेरिट सूची जारी कर दी है।
महाविद्यालय प्रशासन द्वारा जारी सूचना के अनुसार, मेरिट सूची में चयनित अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग 8 जुलाई से 11 जुलाई 2026 तक आयोजित की जाएगी। सभी चयनित अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि पर महाविद्यालय में उपस्थित होकर अपने मूल प्रमाण-पत्र एवं उनकी छायाप्रतियों के साथ प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण करनी होगी।
महाविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित अवधि में प्रवेश न लेने पर संबंधित अभ्यर्थी का प्रवेश स्वतः निरस्त माना जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी अभ्यर्थी की होगी।
प्रवेश के लिए हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की अंकतालिका व प्रमाण-पत्र, चरित्र प्रमाण-पत्र, स्थानांतरण प्रमाण-पत्र (टीसी), जाति, निवास, आधार कार्ड, पासपोर्ट आकार के दो नवीनतम रंगीन फोटो, सामर्थ पोर्टल फॉर्म की हार्ड कॉपी, ऑनलाइन फॉर्म की हार्ड कॉपी सहित आवश्यक दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य होगा।







