SONBHADRA NEWS : दुद्धी महाविद्यालय में बी.ए, बी.एससी व बी.कॉम द्वितीय सेमेस्टर के कौशल विकास की परीक्षा 15 जुलाई को

दुद्धी महाविद्यालय में बी.ए, बी.एससी व बी.कॉम द्वितीय सेमेस्टर के कौशल विकास की परीक्षा 15 जुलाई कोदुद्धी, सोनभद्र। बीआरडी राजकीय महाविद्यालय, दुद्धी के प्राचार्य द्वारा जारी सूचना के अनुसार बी.ए, बी.एससी बी.कॉम द्वितीय सेमेस्टर के समस्त छात्र-छात्राओं को सूचित किया गया है कि उनकी कौशल विकास की परीक्षा 15 जुलाई 2026 को आयोजित की जाएगी।
जारी सूचना के अनुसार परीक्षा का समय प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक निर्धारित किया गया है। महाविद्यालय प्रशासन ने सभी संबंधित छात्र-छात्राओं से निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित होकर परीक्षा में शामिल होने की अपील की है।