(संदीप अग्रहरि)दुद्धी, सोनभद्र। दुद्धी कस्बे में स्टेट बैंक के समीप नेशनल हाईवे-39 पर सोमवार को अचानक एक विशाल नीम का पेड़ गिर जाने से आवागमन बाधित हो गया । सड़क पर पेड़ गिरने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगना शुरू हो रहा है जिससे राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है । गनीमत रही कि जिस समय पेड़ गिरा, उस दौरान उसकी चपेट में कोई वाहन या राहगीर नहीं आया, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। स्थानीय लोगों ने गिरा पेड़ हटवा कर आवागमन सुचारु करने हेतु प्रशासन से अपील की है ।







