SONBHADRA NEWS : सुंदरी में विस्थापित परिवारों से मिले उपजिलाधिकारी, मूलभूत सुविधाओं की ली जानकारी

ग्रामीणों से संवाद कर मूलभूत सुविधाओं का लिया जायजा, विद्यालय का किया निरीक्षण

दुद्धी, सोनभद्र। उपजिलाधिकारी दुद्धी अशोक कुमार गुप्ता ने ग्राम सुंदरी में पहुंचकर विस्थापित परिवारों एवं डूब क्षेत्र से बाहर बसे ग्रामीणों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से क्षेत्र में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं एवं उनकी समस्याओं के संबंध में जानकारी ली और आवश्यक जानकारी दर्ज की।

निरीक्षण के क्रम में उपजिलाधिकारी ने कम्पोजिट विद्यालय करिवालेवा का भी निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय में शैक्षणिक व्यवस्था एवं उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी लेते हुए आवश्यक बिंदुओं का जायजा लिया।

क्षेत्र के कुछ स्थानों पर जब उनका सरकारी वाहन नहीं पहुंच सका तो उपजिलाधिकारी मोटरसाइकिल से आगे पहुंचे और दुर्गम क्षेत्रों में रहने वाले ग्रामीणों से स्वयं संवाद कर उनकी समस्याओं एवं सुविधाओं की जानकारी ली।

ग्रामीणों ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से उपजिलाधिकारी को अवगत कराया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित व्यवस्थाओं की स्थिति की जानकारी लेते हुए आवश्यक कार्रवाई के संबंध में निर्देश दिए।