SONBHADRA NEWS : दुद्धी कोतवाली में थाना समाधान दिवस का आयोजन

दुद्धी कोतवाली में थाना समाधान दिवस का आयोजन

दुद्धी, सोनभद्र (श्याम अग्रहरि)। सितम्बर माह के दूसरे शनिवार को दुद्धी कोतवाली परिसर में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों ने उपस्थित होकर फरियादियों की समस्याएं सुनीं। थाना समाधान दिवस में मुख्य रूप से भूमि विवाद, राजस्व संबंधी मामलों सहित अन्य शिकायतें लेकर फरियादी पहुंचे। अधिकारियों ने शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय कर्मचारियों को मौके पर जांच कर नियमानुसार एवं प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने के निर्देश दिए।
इस दौरान तहसीलदार अंजनी गुप्ता व प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ प्रताप सिंह ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि थाना दिवस में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और शिकायतकर्ताओं को समयबद्ध तरीके से न्याय दिलाने का प्रयास किया जाए। 
इस मौके पर संजय सिंह, कानूनगो रामनाथ यादव, लेखपाल विमलेश श्रीवास्तव, अरुण कन्नौजिया, संतोष यादव, शिवानंद आदि अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।