SONBHADRA NEWS : दुद्धी नगर में स्वतंत्रता दिवस पर निकली भव्य प्रभात फेरी, देशभक्ति के नारों से गूंजा नगर

दुद्धी नगर में स्वतंत्रता दिवस पर निकली भव्य प्रभात फेरी, देशभक्ति के नारों से गूंजा नगर
दुद्धी (श्याम अग्रहरि) । स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दुद्धी नगर में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा भव्य प्रभात फेरी निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर और देशभक्ति के नारों के साथ निकले बच्चों ने नगरवासियों में राष्ट्रप्रेम की भावना का संचार किया। 
प्रभात फेरी में नगर के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। बच्चे देशभक्ति गीतों एवं नारों के साथ नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरे। इस दौरान पूरा नगर ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के जयघोष से गूंज उठा।
विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी प्रभात फेरी में बच्चों का उत्साहवर्धन किया। तिरंगे के साथ अनुशासित तरीके से निकली प्रभात फेरी ने स्वतंत्रता दिवस के उत्सव को और भी खास बना दिया।
इस अवसर पर लोगों ने बच्चों की देशभक्ति एवं उत्साह की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को देश के स्वतंत्रता संग्राम, शहीदों के बलिदान और राष्ट्र के प्रति कर्तव्यों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। तिरंगे की शान, देशभक्ति का संदेश और बच्चों का उत्साह—दुद्धी नगर में स्वतंत्रता दिवस का नजारा देखते ही बना। वहीं सुरक्षा की दृष्टि से प्रभारी निरीक्षक दुद्धी धर्मेंद्र कुमार सिंह, श्याम जी, सहित अन्य पुलिसकर्मी तैनात रहे ।