SONBHADRA NEWS : स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर तिरंगी रोशनी से जगमगाए दुद्धी के विभिन्न सरकारी कार्यालय

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर तिरंगी रोशनी से जगमगाए दुद्धी के विभिन्न सरकारी कार्यालय 

दुद्धी (श्याम अग्रहरि)। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर दुद्धी नगर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। तहसील परिसर समेत विभिन्न सरकारी कार्यालयों को आकर्षक झालरों और रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया, जिससे पूरा परिसर देर शाम रोशनी से जगमगाता रहा। तहसील परिसर, खंड विकास अधिकारी कार्यालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), जीजीआईसी, तथा बीआरसी दुद्धी सहित कई विभाग को आकर्षक विद्युत सजावट से सजाया गया।

शाम होते ही इन सरकारी भवनों की खूबसूरती देखते ही बन रही थी। रंग-बिरंगी रोशनी से सजे भवन स्वतंत्रता दिवस के उत्साह और उल्लास को और बढ़ाते नजर आए।स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरकारी भवनों की यह सजावट लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी रही। स्थानीय लोगों ने भी रोशनी से जगमगाते परिसरों को देखकर स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों और उत्सव के प्रति उत्साह व्यक्त किया।आजादी के पर्व की पूर्व संध्या पर दुद्धी में देशभक्ति और उत्सव का माहौल देखने को मिला।