SONBHADRA NEWS : दुद्धी में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यालयों में हुआ ध्वजारोहण

दुद्धी में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यालयों में हुआ ध्वजारोहण

दुद्धी (श्याम अग्रहरि)। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को दुद्धी तहसील क्षेत्र के विभिन्न सरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों एवं विभागीय कार्यालयों में निर्धारित समयानुसार राष्ट्रध्वज फहराया गया। इस दौरान अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रध्वज को सलामी देकर स्वतंत्रता संग्राम के वीर सेनानियों और शहीदों को नमन किया। वक्ताओं ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व, देश की एकता-अखंडता तथा राष्ट्र निर्माण में प्रत्येक नागरिक की भूमिका पर प्रकाश डाला।
दुद्धी तहसील परिसर में उपजिलाधिकारी अशोक कुमार गुप्ता ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर तहसीलदार अंजनी गुप्ता, नायब तहसीलदार ज्ञानेंद्र कुमार, कानूनगो रामनाथ यादव, खरपत्तू, चित्रधारी, केदारनाथ, लेखपाल विशाल वर्मा, विनय कुमार गुप्ता, लाल बाबू सरोज, बिजेंद्र बहादुर सिंह सहित राजस्व विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी में पूर्व विधायक हरिराम चेरो ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान कुमार वरुणानिधि, डॉ. विनोद, डॉ. सुनील, डॉ. मिथलेश, डॉ. संजय गुप्ता, डॉ. गौरव, संदीप सिंह बीपीएम, डॉ. दिलीप, डॉ. ऐमन अंसारी, डॉ. मुस्कान सहित चिकित्सक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

दुद्धी उपडाकघर में पोस्ट मास्टर मिथलेश कुमार गुप्ता ने राष्ट्रध्वज फहराया। मौके पर विनोद सिंह, अमरेश कुमार, आयुष कुमार, रिजवान अहमद सहित कर्मचारी मौजूद रहे। ध्वजारोहण कार्यक्रम में निरीक्षक डाकघर प्रशांत पटेल भी शामिल रहे।

पशुपालन विभाग में उपमुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. रुद्रेश यादव ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान हिमांशु राज गोंड, अनिल कुमार, रत्नेश, ओमप्रकाश, चंदन, संतोष कुमार, दीपक कुमार सहित विभागीय कर्मचारी उपस्थित रहे।

नगर पंचायत दुद्धी कार्यालय में चेयरमैन कमलेश मोहन ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर आलोक जायसवाल, सभासद निरंजन, सोनू, धीरज जायसवाल, आनंद अग्रहरि, मोहित अग्रहरि, अरुण कुमार सहित नगर पंचायत के कर्मचारी मौजूद रहे।

भाऊ राव देवरस राजकीय महाविद्यालय में प्राचार्य राजेश भारती ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान डॉ. अजय कुमार, मिथलेश गौतम, अंकिता चंद्रा, मालती देवी सहित महाविद्यालय के अध्यापक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

खंड विकास अधिकारी कार्यालय में बीडीओ जितेंद्र नाथ दुबे ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर एडीओ आशुतोष श्रीवास्तव, ग्राम पंचायत अधिकारी सुधीर, अनीश सहित कार्यालय के समस्त कर्मचारी मौजूद रहे।

दुद्धी महिला थाना परिसर में भी हुआ ध्वजारोहण

दुद्धी के DPS स्कूल में प्रबंधक कृष्ण कुमार, सेंट जेवियर स्कूल में सरोज मिश्रा, सोनांचल इंटर कॉलेज में आरपी श्रीवास्तव ने ध्वजारोहण किया तथा स्थानों पर राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। वक्ताओं ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान की याद दिलाता है। उन्होंने नागरिकों से देश की एकता, अखंडता और विकास के लिए पूरी निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का आह्वान किया।