SONBHADRA NEWS : विधानसभा दुद्धी में भाजपा ने नारी शक्ति सम्मेलन में महिलाओं के सम्मान पर दिया जोर

विधानसभा दुद्धी में भाजपा ने नारी शक्ति सम्मेलन में महिलाओं के सम्मान पर दिया जोर 

- डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती पर किया संगोष्ठी का आयोजन
दुद्धी । शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के द्वारा नारी शक्ति वंदन अभियान के तहत विधानसभा दुद्धी में सम्मेलन का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रही दुद्धी ब्लॉक प्रमुख रंजना चौधरी ने उपस्थित महिलाओं का अभिवादन करते हुए अपने उद्धबोधन में कहा कि कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए संसद में 33 प्रतिशत आरक्षण देकर उनका सम्मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और उन्हें उनका अधिकार मिला है भाजपा सरकार 'सबका साथ, सबका विकास' की नीति पर चलते हुए समाज के सभी वर्गों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है। नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं को पीछे की पंक्ति से आगे लाकर खड़ा किया है, जिससे समाज और देश को नई दिशा मिलेगी। वही इस कार्यक्रम के सह संयोजक बर्फी लाल ने डॉ आंबेडकर के संगोष्ठी पर उन्होंने कहा कि बाबा साहब का जन्म 14 अप्रैल 1891 को मध्य प्रदेश के महू में हुआ था। उन्होंने 'मूकनायक' और 'बहिष्कृत भारत' जैसी पत्रिकाओं के जरिए शोषित और वंचित वर्ग की आवाज उठाई।1927 के महाड़ सत्याग्रह जैसे आंदोलनों का भी नेतृत्व किया, जिससे समाज के कमजोर वर्गों को अधिकार और सम्मान मिला।जिला महामंत्री शारदा सिंह खरवार तथा जिला मंत्री मनोज सिंह बबलू ने अपने अपने वक्तव्य में कहा कि नारी शक्ति वंदन अभियान भाजपा के द्वारा पूरे देश में चलाया जा रहा है और कार्यक्रम लगातार सफलता प्राप्त कर रहे हैं नारी शक्ति वंदन अधिनियम केवल एक कानून नहीं, बल्कि करोड़ों महिलाओं के सपनों को नई उड़ान देने का सशक्त माध्यम है।कार्यक्रम की अध्यक्षता दुद्धी मण्डल अध्यक्ष दीपक शाह तथा संचालन जिला मंत्री सुषमा सिंह गोंड़, पूर्व मण्डल महामंत्री मनीष जायसवाल ने किया । कार्यक्रम में मुख्यरूप से मण्डल अध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी, रणजीत पंनिका, जिला कार्यसमिति सदस्य मीरा सिंह गोंड़ मण्डल उपाध्यक्ष बृजेश कुशवाहा, मण्डल महामंत्री प्रेमनारायण मोनू सिंह, रिंकी जायसवाल, संजय गुप्ता, युवामोर्चा अध्यक्ष अजय चन्द्रवँशी, पीयूष कसेरा, विकास सोनी, प्रवीण जायसवाल, हिमांशु चौरसिया, धर्मेंद्र पाल, सहित भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहें।