SONBHADRA NEWS : सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर रामलोचन तिवारी पांचवी बार निर्वाचित

सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर रामलोचन तिवारी पांचवी बार निर्वाचित

- सचिव पद के लिए अंजनी सिंह निर्वाचित 
दुद्धी । सिविल बार एसोसिएशन के चुनाव में सोमवार को सिविल बार के पंजीकृत कुल 146 मतदाताओं में 128 मतदाताओं का प्रयोग कर विभिन्न पदों के लिए अपने मतों का प्रयोग किया। इस दौरान अध्यक्ष पद के लिए रामलोचन तिवारी एवं सचिव पद के लिए अंजनी सिंह ने अपने निकटम प्रतिद्वंदियों को शिकस्त देते हुए जीत हासिल किया।मुख्य चुनाव अधिकारी राकेश कुमार श्रीवास्तव ने परिणामों की घोषणा करते हुए बताया कि अध्यक्ष पद पर रामलोचन तिवारी को 83 मत मिले। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्धी शिव शंकर प्रसाद को 40 मतों से हराया। शिव शंकर प्रसाद को 43 मत प्राप्त हुए। रामलोचन तिवारी 2006 के बाद पांचवी बार अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित हुए।
सचिव पद के लिए अंजनी सिंह को 86 मत मिले जबकि ज्ञानी प्रसाद को 37 मत प्राप्त हुए।इस तरह अंजनी सिंह ने 49 मतों से जीत हासिल की।कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर आदर्श कुमार को 64 मत मिले जबकि अभिनव जायसवाल को 61 मत मिले, इसलिए मात्र 3 मतों से आदर्श कुमार निर्वाचित घोषित किए गए।सुबह 11 बजे से सायं 3 बजे तक चले मतदान में अधिवक्ताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया, जिसमें 3 मत टेंडर मत प्राप्त हुए।जैसे ही बार सभागार में चुनाव परिणामों की घोषणा हुई तो विजयी उम्मीदवारो को समर्थकों ने फूल-मालाओ से स्वागत किया वही वरिष्ठ उपाध्यक्ष सत्यनारायण यादव एड, उपाध्यक्ष राजीव मिश्र एवं रामलखन सिंह तथा सह सचिव प्रकाशन अभिनाथ यादव, सह सचिव पुस्तकालय राहुल अग्रहरी तथा कोषाध्यक्ष पद हेतु नीरज कुमार को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया जबकि गर्वर्निंग काऊंसिल कनिष्ठ पद हेतु परमानंद सिंह, देवकुमार शर्मा तथा राकेश कुमार को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। पूरी चुनावी प्रक्रिया में सहायक चुनाव अधिकारी मनोज मिश्रा,सुखसागर यादव,विनोद वर्मा और मोहर सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

________________ Advertisement___________