दुद्धी तहसील परिसर में बेतरतीब खड़े हो रहे वाहनदुद्धी । दुद्धी तहसील परिसर में इन दिनों चार पहिया वाहन से लेकर दो पहिया वाहन काफी संख्या में बेतरतीब रूप से खड़े कर दिए जा रहे है जिससे तहसील परिसर में पैदल चल रहे वादकारियों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है । पैदल चलने वाले लोग वाहनों से बचते हुए दाएं बाएं अगल बगल बचते बचाते निकलने को मजबूर हो गए है । वहीं गुरुवार को अपने कार्यालय पहुंच रहे उपजिलाधिकारी का भी वाहन इन बेतरतीब खड़े वाहनों के बीच फंसा दिखाई दिया काफी मशक्कत के बाद आवागमन वाले रास्ते को खुलवाकर उपजिलाधिकारी के वाहन को निकाला गया । आए दिन तहसील परिसर में बड़ी चार पहिया वाहन काफी संख्या में खड़े किए जा रहे है जिसपर लोगों ने अंकुश लगाए जाने की मांग किया ।







