SONBHADRA NEWS : युवा उद्यमी विकास अभियान के अन्तर्गत कार्यशाला का हुआ आयोजन

युवा उद्यमी विकास अभियान के अन्तर्गत कार्यशाला का हुआ आयोजन

- हर कदम उद्यमिता की ओर, हर युवा बनें आत्मनिर्भर : जिलाधिकारी
(श्याम अग्रहरि, सोनभद्र)
सोनभद्र । क्षुम्य लघु एवं मध्यम उद्यम निर्यात प्रोत्साहन विभाग द्वारा बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान का शुभारंभ जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह, मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने दीप प्रज्जवलन कर माॅ सरस्वती जी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किये । इस दौरान जिलाधिकारी ने कार्यशाला में उपस्थित युवा उद्यमी व्यापार मण्डल के प्रतिनिधिगण को सम्बोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के अन्तर्गत युवा उद्यमियों को रोजगार के साधन उपलब्ध कराने के दृष्टिगत पांच लाख रूपये तक ऋण उपलब्ध कराये जाते हैं, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण योजना है, इस योजना के माध्यम से 1 लाख युवाओं को प्रतिवर्ष तथा 10 वर्ष में कुल 10 लाख युवाओं को स्वरोजगार उपलब्ध कराने का प्रदेश सरकार का लक्ष्य है, इस योजना में 5 लाख रूपये तक का उद्योग/सेवा परियोजनाओं पर 100 प्रतिशत ब्याजमुक्त एवं बिना गारण्टी के ऋण सुविधा उपलब्ध करायी जा रही है, इस योजना में 21 से 40 वर्ष के युवक/युवती जिनकी योग्यता न्यूनतम 8वीं पास तथा मान्यता संस्थान से कौशल विकास मिशन से प्रशिक्षण प्राप्त किये हों, उन्हें ऋण की सुविधा उपलब्ध करायी जायेगी, इस योजना हेतु वेबसाइट https://msme.up.gov.in पर आनलाईन आवेदन की सुविधा उपलब्ध है। इस योजना के माध्यम से फूड प्रोसेसिंग, होम केयर प्रोडक्ट, इलेक्ट्रानिक एण्ड इलेक्ट्रीकल, आटोमोबाइल इण्डस्ट्रीज की स्थापना कर सकते हैं। इस मौके पर उपायुक्त उद्योग एवं प्रोत्साहन केन्द्र पी0के0 चौधरी, जिला ग्रामोद्योग अधिकारी गौतम त्रिपाठी, उद्यम मित्र नीनित प्रकाश, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह, व्यापार मण्डल के प्रतिनिधिगण सहित अन्य कार्मिकगण उपस्थित रहें।

-------------- Advertisement ----------