SONBHADRA NEWS : स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने पुलिस अधिकारियों एवं जवानों को बाँधी राखी

स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने पुलिस अधिकारियों एवं जवानों को बाँधी राखी

(श्याम अग्रहरि, सोनभद्र)
सोनभद्र । आगामी रक्षाबंधन पर्व के शुभ अवसर पर पुलिस लाइन चुर्क, सोनभद्र में एक भावनात्मक और प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) के अंतर्गत गठित स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने क्षेत्राधिकारी सदर  रणधीर कुमार मिश्रा सहित पुलिस बल के जवानों को रक्षा सूत्र (राखी) बाँधी।
महिलाओं ने पुलिसकर्मियों के दीर्घायु, सुरक्षा, सशक्तता एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना करते हुए राखी बाँधी। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी सदर श्री मिश्रा ने सभी बहनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा "रक्षाबंधन केवल एक पर्व नहीं है, बल्कि यह आपसी विश्वास, स्नेह और सुरक्षा के गहरे भाव का प्रतीक है। जब समाज की माताएं और बहनें पुलिस बल को रक्षा सूत्र बाँधती हैं, तो यह हमारे कर्तव्यबोध को और अधिक प्रबल करता है।"* कार्यक्रम के दौरान वातावरण अत्यंत भावपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण रहा। उपस्थित पुलिसकर्मियों ने भी महिलाओं को आश्वस्त किया कि वे सदैव मातृशक्ति का सम्मान करते रहेंगे तथा जनमानस की सेवा, सुरक्षा एवं सम्मान हेतु पूर्ण रूप से समर्पित रहेंगे।