(श्याम अग्रहरि, सोनभद्र)
दुद्धी । दुद्धी पुलिस ने छात्र - छात्राओं को साइबर अपराध, महिला अपराध से बचाव सहित अन्य अपराधों के बचाव को लेकर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन मंगलवार को यूनिवर्सल आइडियल सेवा समिति के कैंपस में पुलिस उपाधीक्षक राजेश कुमार राय की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जागरूकता कार्यक्रम के दौरान उपस्थित छात्र छात्राओं के साथ पुलिस ने संवाद किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने ऑनलाइन फ्रॉड, सोशल मीडिया पर फर्जी एकाउंट, जैसे विभिन्न साइबर अपराध से जुड़े सवाल पुलिस से पूछे ।
पुलिस उपाधीक्षक राजेश कुमार राय ने छात्र एवं छात्राओं को बताया कि ज्ञान तभी तटस्थ होता है जब छात्र संवाद करे । किसी भी प्लेटफार्म पर खुल कर बात करने से उनके अंदर का डर खत्म होता है और डर नहीं होगा तभी आप अपनी समस्याओं को गंभीरता से सही जगह रख पाएंगे।
छात्र छात्राओं के पूछे गए सभी सवालों का जवाब पुलिस उपाधीक्षक राजेश कुमार राय ने दिया साथ ही सहायता हेतु विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में विस्तार से बताया जिसमें 1090, 1030, 112 आदि शामिल है।
वही प्रभारी निरीक्षक मनोज सिंह ने बताया कि छात्राएं निडर रह कर पढ़ाई करे 24 घंटे पुलिस आपके सहयोग में है।साइबर अपराध से बचे और सोशल मीडिया के दुरूपयोग से बचे साथ कम प्रयोग करे ।प्रायः देखा जाता है कि विद्यार्थी रास्ते में चलते हुए खूब बात करते और सोशल मीडिया से जुड़े रहते है उनसे बचे और मोबाइल का सदुपयोग करे।कभी भी अपराध को छुपाए नहीं बल्कि अभिभावक को बताए पुलिस को जानकारी दे।
कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेता श्रवण सिंह गौड़ ने छात्र छात्राओं को संबोधित कर बताया कि वर्तमान में साइबर अपराध बढ़ रहे है युवाओं को सचेत रहना होगा सही समय पर पुलिस को जानकारी दे ताकि अपराध को रोका जा सके उन्होंने छात्राओं से कहा किसी भी तरह की असुविधा या परेशानी सेंटर पर हो तो तुरन्त इसकी जानकारी पुलिस को दे।
इस दौरान प्रबंधक भूपेश सिंह,संजू तिवारी, महिला हेड कांस्टेबल संगीता, पीयूष कसेरा, दीपक यादव, रविंद्र कुमार, राजकुमार मैदुल, सौरभ, ओम प्रकाश, स्नेहा, खुशबु, हेमलता, राकेश, सुनीता, शशिकांत, आनंद,आदि उपस्थित रहे।







