दुद्धी । उत्तर प्रदेश के हापुड़ में सस्पेंड लेखपाल सुभाष मीणा ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली । एक किसान ने मृतक लेखपाल पर रिश्वत का आरोप लगाया था, जिसके बाद डीएम ने उन्हें सस्पेंड कर दिया था ।
दुद्धी तहसील में उपजिलाधिकारी न्यायिक कार्यालय के बाहर दुद्धी लेखपाल संघ के अध्यक्ष विनय कुमार गुप्ता के नेतृत्व में सुबह 11 बजे से 2 बजे तक लेखपालों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग करते हुए धरना प्रदर्शन कर उपजिलाधिकारी दुद्धी निखिल यादव को ज्ञापन सौंपा। लेखपाल संघ के अध्यक्ष ने कहा कि हापुड़ में लेखपाल के खिलाफ शिकायत आने पर बिना जांच के लेखपाल को सस्पेंड कर दिया गया जो सही नहीं था बिना जांच के कार्यवाही अमल में लाना उचित नहीं ठहराया जा सकता ।







