SONBHADRA NEWS: रोजगार मेले में 745 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया, 325 का हुआ चयन

रोजगार मेले में 745 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया, 325 का हुआ चयन 

(श्याम अग्रहरि, सोनभद्र)
दुद्धी । रविवार को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान दुद्धी सोनभद्र में वृहद रोजगार मेला का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 745 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। इस मेले में 
जीएमआर स्मार्ट इलेक्ट्रिसिटी डिस्ट्रीब्यूशन प्रा०लि० द्वारा 42, भारत वायर रूस एलटीडी 36, न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर 39, सीएलआर सर्विसेज 26, मारुति सुजुकी प्रा० लि० 51, एससीएन गारमेंट्स 41, रॉयल क्लासिक चेन्नई 46, हिंडालको प्रा० लि० 42, एल ओरल फाउंडेशन 2 को कम्पनियों द्वारा कुल रोजगार मेले में 325 अभ्यर्थियों का चयन किया गया । रोजगार मेले में सर्वाधिक प्रतिमाह वेतन पाने वाली छात्रायें कु0 शिप्रा सोनी, कु0 मिरन साजिया, कु0 ज्योति गुप्ता का चयन (सीटीसी 35000 प्रतिमाह) नन्दी फाउण्डेशन ट्रेनर हेतु चयन किया गया। 
इस अवसर पर कमलेश मोहन, चेयरमैन नगर पंचायत दुद्धी, नोडल प्रधानाचार्य रविन्द्र पटेल एवं नकटू-बीजपुर के प्रधानाचार्य गोपाल दास एवं प्लेसमेन्ट ऑफिसर संजय कुमार श्रीवास्तव तथा आई0टी0आई0 के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।