(श्याम अग्रहरि, सोनभद्र)
दुद्धी : जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह के निर्देशन में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान दुद्धी सोनभद्र द्वारा रविवार को रोजगार मेला आयोजित कर जिले चयनित 55 छात्रो को सुजुकी मोटर्स प्राइवेट लिमिटेड गुजरात कम्पनी के द्वारा चयन किया गया है। जनपद सोनभद्र में 20 जून को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान दुद्धी सोनभद्र में रोजगार मेला का आयोजन सुजुकी मोटर्स प्राइवेट लिमिटेड गुजरात कम्पनी के द्वारा कराया गया। रोजगार मेंले में 278 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया।सुजुकी मोटर्स प्राइवेट लिमिटेड गुजरात द्वारा 60 अभ्यर्थियों को चयनित किया गया। चयनित छात्रों को वेतन CTC-24550 प्रतिमाह दिया जायेगा। रविवार को 55 छात्रों को राजकीय आई0टी0आई0 दुद्धी सोनभद्र पर कम्पनी द्वारा बस सुविधा उपलब्ध कराते हुये समस्त चयनित छात्रों को गंतव्य स्थल सुजुकी मोटर्स प्राइवेट लिमिटेड गुजरात के लिये रवाना किया गया। इस अवसर पर नोडल प्रधानाचार्य रविन्द्र पटेल एवं विनोद कुमार यादव तथा आई०टी०आई० के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।
--------------------------------- Advertisement -----------------







