मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अंतर्गत 20 आश्रित परिवारों को मिला प्रतीकात्मक चेक
दुद्धी तहसील में कुल 129 आश्रित परिवारों को मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अंतर्गत खाते में जाएगी सहायता राशि ।
(श्याम अग्रहरि, सोनभद्र)
दुद्धी। अंबेडकरनगर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अंतर्गत हजारों परिवारों को संबल प्रदान करने हेतु सहायता राशि का वितरण किया गया।कार्यक्रम के दौरान सोमवार को लाइव प्रसारण तहसील सभागार में किया गया जहां मौजूद 20 आश्रित परिवारों को 5-5 लाख रुपए का प्रतीकात्मक चेक भाजपा के जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता, नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन, विधायक प्रत्याशी श्रवण गौंड, भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपक शाह, दुद्धी तहसीलदार अंजनी गुप्ता के हाथों प्रदान किया गया। योजना के अंतर्गत दुद्धी तहसील के 129 आश्रित परिवारों को सहायता राशि प्रदान किया जाना है।भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार में सहायता राशि लेने के लिए कई वर्ष लग जाते थे इस सरकार में सीधा खाते में धनराशि जाएगी और चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे । साथ में योगी सरकार द्वारा दिए जा रहे वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, विवाह अनुदान के बारे में उपस्थित लोगों को बताया ।
श्रवण गौंड ने कहा कि मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना बीमा योजना के तहत योगी आदित्यनाथ लाइव के द्वारा जुड़े थे । प्रधानमंत्री का सपना है कि देश के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचे उसी को धरातल पर लाने के लिए योगी आदित्यनाथ कार्य कर रहे है ।हमारे किसान भाईयों के लिए 5-5 लाख का सहयोग राशि मिला है आप सभी लोग जो धनराशि सरकार द्वारा प्राप्त हुआ है उसका उपयोग सही ढंग से करे और परिवार हित में करे सरकार आपके साथ है ।इस मौके पर तहसीलदार अंजनी गुप्ता, नायब तहसीलदार ज्ञानेंद्र कुमार, ओपी सिंह, राजस्व निरीक्षक अखिलेश शुक्ला, खरपत्तू मौर्या, लेखपाल दुद्धी विनय कुमार गुप्ता, संतोष यादव, रमेश मिश्रा, मुकेश गुप्ता,लाल बाबू, विशाल वर्मा, अनीता आदि राजस्व कमर्चारी सहित कृषक बंधु मौजूद रहे ।
---------------------विज्ञापन------------








