भारत शौर्य तिरंगा यात्रा : भारत माता की जय के नारे से गूंजा दुद्धी
(श्याम अग्रहरि, सोनभद्र)
दुद्धी/सोनभद्र: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भारतीय सेना के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए भारत शौर्य तिरंगा यात्रा का आयोजन दुद्धी विधान सभा के श्री रामलीला मैदान से भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता के नेतृत्व में निकाला गया।यात्रा के दौरान काफी संख्या में लोग शामिल हुए इस दरमियान हाथ में तिरंगा झंडा लेकर कस्बा के मुख्य मार्ग पर भ्रमण किया।कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ता सहित इनर व्हील के पदाधिकारी,विद्यार्थी परिषद से जुड़े छात्र एवं छात्राएं सहित कई सामाजिक संगठन के लोग देशभक्ति का अनूठा मिशाल पेश करते हुए "भारत माता की जय" के खूब जयघोष लगाए।