दुद्धी/सोनभद्र : दुद्धी में राजस्व कमर्चारी की निधन पर तहसील के लेखपाल कक्ष में राजस्व कर्मचारियों ने शोक संवेदना व्यक्त किए ।
तहसील दुद्धी में चेनमेन के पद पर कार्यरत किरन देवी पत्नी आशा राम निवासी दुद्धी की मंगलवार रात्रि निधन हो गया । किरन देवी कई दिनों से बीमार चल रही थी मंगलवार को ज्यादा स्वास्थ्य बिगड़ जाने के कारण इन्हें वाराणसी ले जाया जा रहा था रास्ते में ही इनकी निधन हो गई । निधन की खबर सुनते ही परिवार सहित राजस्व कर्मचारियों में शोक की लहर उठ गई ।
बुधवार को तहसील के लेखलपाल कक्ष में नायब तहसीलदार, कानूनगो, लेखपाल, सहित राजस्व कर्मचारियों ने शोक व्यक्त करते हुए दो मिनट का मौन धारण कर आत्मा की शान्ति हेतु प्रार्थना किए ।
---------------------------------- Advertisement-----------







