SONBHADRA NEWS : सिविल बार एसोसिएशन चुनाव : विभिन्न पदों के लिए 9 नामांकन फॉर्म बिके, 2 दाखिल

सिविल बार एसोसिएशन चुनाव : विभिन्न पदों के लिए 9 नामांकन फॉर्म बिके, 2 दाखिल

(श्याम अग्रहरि, सोनभद्र)
दुद्धी । सिविल बार एसोसिएशन वर्ष 2025-26 चुनाव के लिए नामांकन प्रकिया के पहले दिन विभिन्न पदों के लिए 9 नामांकन फॉर्म की बिक्री हुई जबकि अध्यक्ष एवं कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए एक -एक नामांकन पत्र दाखिल किए गए। 
मुख्य चुनाव अधिकारी/एल्डर कमेटी चेयरमैन नागेंद्र नाथ श्रीवास्तव ने बताया कि नामांकन पत्रों की बिक्री के पहले दिन 9 नामांकन फॉर्म की बिक्री हुई हैं। जिसमें नंदलाल, प्रभु सिंह और शिवशंकर ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन फॉर्म खरीदा।उपाध्यक्ष कनिष्ठ पद के लिए आदर्श कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए मनोज मिश्रा,सचिव पद हेतु महेंद्र जायसवाल एवं जवाहर लाल ने नामांकन पत्र ख़रीदा तथा गर्वर्निंग काऊंसिल के लिए मनोज कुमार यादव ने नामांकन फॉर्म खरीदा हैं। उन्होंने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए शिवशंकर प्रसाद एड तथा उपाध्यक्ष कनिष्ठ के लिए आदर्श कुमार एड ने अपना - अपना नामांकन फॉर्म जमा कर दिया हैं। 
सहायक चुनाव अधिकारी रामेश्वर तिवारी, छोटेलाल, संतोष कुमार अग्रहरि एवं प्रहलाद पाण्डेय ने संयुक्त रूप से बताया कि बुधवार को नामांकन पत्रों की बिक्री एवं जमा करने की आखिरी तारीख हैं। 27 मार्च को नामांकन पत्रों की जाँच की जाएगी एवं आपत्ति ली जाएगी, जबकि 28 मार्च को नामांकन पत्रों की वापसी तथा 29 मार्च को वैध उम्मीदवारों की सूचि जारी कर दी जाएगी।उन्होंने बताया कि 4 अप्रैल दिन शुक्रवार को सुबह 11 बजे से सायं 3 बजे तक मतदान होगा, मतदान के आधे घंटे बाद मतगणना की प्रक्रिया शुरू होगी और उसी दिन परिणामों की घोषणा कर दी जाएगी।