SONBHADRA NEWS : दुद्धी में यादव महासभा का होली मिलन समारोह संपन्न

दुद्धी में यादव महासभा का होली मिलन समारोह संपन्न 

- समाज से नशे को दूर करने का चलाया जाएगा अभियान 
दुद्धी । स्थानीय कस्बे के डीसीएफ में मंगलवार को अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। होली मिलन समारोह में समाज की मजबूती एवं उत्थान को लेकर गहन चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि समाज में एकजुटता बनाते हुए ही अपनी समाज की भलाई की जा सकती हैं।समाज के ऐसे लोगों की मदद की जानी चाहिए जो किसी भी क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए अग्रसर हैं लेकिन उनके लिए धन की कमी आड़े आ रही हैं तो उन्हें समाज द्वारा मदद करके उसे आगे बढ़ाने का काम करना चाहिए, क्योंकि यादव समाज का इतिहास हमेशा सहयोग एवं दबे -कुचले लोगों रक्षा करने का रहा हैं। इतिहास गवाह हैं कि भगवान कृष्ण ने ग्वाल -बाल की रक्षा के लिए गोवर्धन पर्वत को उठाया और घनघोर वर्षा से रक्षा की थी।अंत में सभी ने समाज को नशामुक्त करने का अभियान चलाने का निर्णय लिया गया।
चर्चा -परिचर्चा के बाद होली मिलन समारोह शुरू हुई जहाँ उपस्थित समाज के लोगों ने एक दूसरे को अबीर -ग़ुलाल लगाकर शुभकामनायें दी और समाज के लिए हमेशा खड़ा रहने की अपील की। इस मौके पर रामेश्वर राय, सूर्यमणी यादव, जगतनारायण यादव, विजय शंकर यादव, हरिहर यादव, दिनेश यादव, रामप्रसाद यादव, बृज किशोर यादव, रामचंद्र यादव, वीरेंद्र यादव, नरेश यादव, अजय यादव, मनोज यादव, चंद्रमणी यादव, प्रमोद यादव, गणेश यादव, कार्तिक यादव,राजकुमार यादव, उमेश कुमार यादव, लक्की यादव सहित अन्य उपस्थित रहे।

_________________ Advertisement___________