SONBHADRA NEWS : अग्रहरि समाज का होली मिलन समारोह 15 मार्च को

अग्रहरि समाज का होली मिलन समारोह 15 मार्च को
दुद्धी । युवा अग्रहरि समाज के तत्वाधान में आयोजित होने वाली अग्रहरि समाज का होली मिलन समारोह 15 मार्च को होना सुनिश्चित हुआ है । युवा अग्रहरि समाज के अध्यक्ष आलोक अग्रहरि व महामंत्री हरिओम अग्रहरि ने संयुक्त रूप से बताया कि उत्सव वाटिका में 15 मार्च दिन रविवार को दोपहर 1 बजे अग्रहरि समाज का होली मिलन समारोह का कार्यक्रम होना सुनिश्चित हुआ है इस कार्यक्रम में शैक्षणिक सम्मान, बच्चों का सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं अग्रहरि समाज के उत्थान पर सुंदर वक्तव्य / उद्बोधन व अन्य समाजोपयोगी कार्यक्रम होना है

फोटो : 12 मार्च को उत्सव वाटिका में ऑडिशन लेते

आगे बताया कि 12 मार्च को उत्सव वाटिका में बच्चों के द्वारा ऑडिशन लिया गया है उन बच्चों के द्वारा होली मिलन समारोह में प्रतिभाग किया जाएगा । साथ ही समाज के लोगों से अपील किया गया कि इस कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा समाज के लोग सम्मिलित होकर भव्य रूप से कार्यक्रम संपन्न कराएं ।

_________________________________________
____________________________________________



__________________ Advertisement______________