दुद्धी| कोतवाली क्षेत्र के बीडर गांव में विद्युत करंट की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया और रोरोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि 45 वर्षीय अनिल कुमार गुप्ता पुत्र स्व लालचंद्र निवासी बीडर मंगलवार की दोपहर करंट की चपेट में आने से अचेत हो गए। आनन फानन में परिजनों ने अचेतावस्था में देख इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र दुद्धी पर भर्ती कराया। जहाँ चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया और रोरोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा कि मृतक के तीन लड़की और दो लड़का कुल पांच बच्चे है जिनमे एक लड़की का विवाह हो चुका है। अस्पताल के मेमो से मिली सूचना पर दुद्धी सीएचसी पहुंचे प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने परिजनों से घटना के बाबत जानकारी ली, वही शव का पंचनामा करवा कर पोस्टमार्टम हेतु मर्चरी हाउस भिजवा दिया ।







