कलेक्ट्रेट सभागार में स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहूति देने वाले शहीदों की स्मृति में 2 मिनट का किया गया मौन धारण
श्याम अग्रहरि, सोनभद्र
सोनभद्र : जिलाधिकारी बी०एन० सिंह ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में कलेक्ट्रेट के अधिकारियों व कार्मिकों के साथ भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहूति देने वाले शहीदों की स्मृति में 2 मिनट का मौन धारण रखा गया। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी(नमामि गंगे) रोहित यादव, वरिष्ठ कोषाधिकारी इन्द्रभान सिंह, प्रशासनिक अधिकारी रामलाल यादव, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर दिव्यतोष मिश्रा सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहें।







