श्याम अग्रहरि
दुद्धी,सोनभद्र : सिविल बार एसोसिएशन दुद्धी का चुनाव काफी गहमा गहमी व कड़े सुरक्षा व्यवस्था के बीच सम्पन्न हुआ । जिसमें तीन पदों क्रमशः अध्यक्ष ,वरिष्ठ उपाध्यक्ष व सचिव पद के लिए कुल पंजीकृत 129 मतदाताओं में से 122 अधिवक्ताओं ने मतदान किया । सुबह 11 बजे से शुरू हुआ मतदान शाम 4 बजे तक चला इसके उपरांत मतगणना की गई। चुनाव अधिकारी ओमप्रकाश मिश्रा एडवोकेट व सहायक चुनाव अधिकारी जवाहर लाल गुप्त ने संयुक्त रूप से बताया कि अध्यक्ष पद हेतु विष्णुकांत तिवारी को 74 मत, शिवशंकर प्रसाद को 25 मत ,प्रदीप श्रीवास्तव को 22 मत मिले है इस प्रकार से विष्णु कान्त तिवारी निकटम प्रतिद्वंदी शिवशंकर प्रसाद से 49 मत से विजयी हुए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर महेंद्र जायसवाल 80 मत पाकर अपने निकटम प्रतिद्वंदी अरविंद कुमार को 39 मतों से हराकर विजयी घोषित हुए। सचिव पद पर राजेन्द्र प्रसाद ने 81 मत पाकर अपने निकटम प्रतिद्वंदी अनूप श्रीवास्तव को 41 मतों से हराकर विजयी हुए । वहीं कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर संजय कुमार यादव, कोषाध्यक्ष पद पर राकेश कुमार, सह सचिव प्रशासन पद पर राजीव मिश्र, गवर्निंग काउंसिल वरिष्ठ पद पर नागेंद्र नाथ, गवर्निंग काउंसिल कनिष्ठ पद पर अनुराग त्रिपाठी, आदर्श कुमार, राकेश कुमार, अभिनय कुमार, भीम कुमार निर्विरोध निर्वाचित हुए । नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को समर्थकों ने फूल मालाओं से लाद दिया । एक दूसरे को लड्डू खिलाकर मुंह मीठा किया । इस मौके निर्वतमान अध्यक्ष रामलोचन तिवारी, रामजी पांडेय, सुखसागर यादव, वीरेंद्र चौरसिया , राहुल अग्रहरी ,अंशुमान राय, हेमंत अग्रहरी ,सहित काफी संख्या में अधिवक्ता बंधु मौजूद रहें ।







