SONBHADRA NEWS : हर्षोल्लास से निकाली गई ज्ञान की अधिष्ठात्री मां सरस्वती की शोभायात्रा, डीजे के धुन पर थिरके श्रद्धालु

हर्षोल्लास से निकाली गई ज्ञान की अधिष्ठात्री मां सरस्वती की शोभायात्रा, डीजे के धुन पर थिरके श्रद्धालु

श्याम अग्रहरि
दुद्धी,सोनभद्र : शुक्रवार को नगर एवं आसपास के क्षेत्रों में हर्षोल्लास के साथ ज्ञान की देवी अधिष्ठात्री मां सरस्वती की शोभायात्रा जुलूस निकाली गई। मां सरस्वती के उद्घोष व डीजे पर बहती भक्ति गानों के धारा से पूरा नगर भक्ति मय हो गया।
बता दे कि कस्बा सहित आसपास क्षेत्रों बसंत पंचमी के पावन मौके पर ज्ञान की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती की प्रतिमा को विधिवत पूजन अर्चन मंत्रोचार के बाद स्थापित किया गया था जिसका शुक्रवार को बड़े ही धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ शोभायात्रा जुलूस डीजे व बाजे नगाड़ों के साथ निकाला गया ।जुलूस में काफी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया और डीजे पर अबीर गुलाल उड़ाया।इस दौरान आयोजनकर्ता विकास कुमार, विवेक कुमार के तरफ से प्रसाद का वितरण भी किया गया । इस बीच प्रतिमा भ्रमण के दौरान लोगों ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर माता से आशीर्वाद लिया ।उधर डीजे की धुन पर नाचते गाते लोग नजर आएं।जुलूस मां सरस्वती की उद्घोष करते हुए नगर के प्रमुख मार्गो मां काली मंदिर रोड से होता हुआ तहसील तिराहा से रामलीला मैदान से जुलूस पुनः वापस होते हुए प्राचीन शिवाजी तालाब पहुंचा जहां पर ज्ञान अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती की पूजन अर्चन चरण वंदन कर नम आंखों से माता को विदा किया और अगले वर्ष पुनः आने की कामना की । तत्पश्चात श्रद्धालुजन अपने अपने गंतव्यों को रवाना हुए। इस बीच सुरक्षा में स्थानीय पुलिस प्रशासन मुस्तैद नजर आयी ।