SONBHADRA NEWS : "श्री राम" पार्क का राज्यमंत्री व जिलाधिकारी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया लोकापर्ण

"श्री राम" पार्क का राज्यमंत्री व जिलाधिकारी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया लोकापर्ण 

श्याम अग्रहरि

सोनभद्र : जिला खनिज फाउन्डेशन न्यास योजनान्तर्गत वर्ष 2023-24 में स्वीकृत "श्री राम"  पार्क बाउन्ड्रीवाल एंव गेट के निर्माण कार्य का समाज कल्याण राज्यमंत्री संजीव कुमार गोड़ व जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह ने संयुक्त रूप से बसंत पंचमी के अवसर पर फीता काटकर लोकापर्ण राम मंन्दिर कालोनी ओबरा सोनभद्र में किये । इस दौरान मंत्री व जिलाधिकारी ने पार्क परिसर में वृक्षा रोपण भी किये। इस मौके पर रमेश कुमार सिंह सदस्य शासी परिषद जिला खनिज फाउन्डेशन, नगर पंचायत अध्यक्ष चांदनी, जिला पंचायत सदस्य संजीव त्रिपाठी, जिला पंचायत सदस्य मोहन कुशवाहा, राहुल श्रीवास्तव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।