डाटा फीडिंग में तेजी लाये, इस कार्य में शिथिलता नही बरती जाये : मुख्य विकास अधिकारी
श्याम अग्रहरि
सोनभद्र : मुख्य विकास अधिकारी सौरभ गंगवार ने शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु ऑनलाइन इलेक्शन पर्सनल डिप्लायमेंट सिस्टम सॉफ्टवेयर पर कार्मिकों के डाटा फीड कराये जाने सम्बन्धी बैठक की गयी। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि
प्रपत्र-1 पर सूचना तैयार कर एन०आई०सी० कार्यालय (कलेक्ट्रेट परिसर) को साफ्ट कापी में ई-मेल आई०डी० पर तथा हार्ड कापी जिला विकास कार्यालय सोनभद्र में उपलब्ध कराये जाने तथा उक्त पोर्टल हेतु लागिन करने हेतु विभागवार आई०डी० व पासवर्ड प्राप्त करा दिया गया है, जिसके माध्यम से डाटा फीड कराये जाने के निर्देश दिये गये। उन्होंने बताया कि रिपार्ट के अनुसार कार्यालयों ने लागिन आई०डी० व पासवर्ड प्राप्त कर लिया है, जिसमें से ज्यादातर कार्यालयों द्वारा डाटा फीड कर फ्रीज कर दिया है तथा अवशेष कार्यालयों ने अभी फीडिंग का कार्य पूर्ण नहीं किया है, उन विभागोें को निर्देशित किया जाता है कि डाटा फीडिंग कार्य में तेजी लाया । इस कार्य में शिथिलता नहीं बरती जाये। बैठक में अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) सहदेव कुमार मिश्र,जिला विकास अधिकारी शेषनाथ चौहान, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी नवीन कुमार,जिला सूचना विज्ञान अधिकारी अनिल कुमार गुप्ता, जिला पंचायत राज अधिकारी विशाल सिंह, उप निदेशक कृषि सहित अन्य सम्बन्धितगण उपस्थित रहें।







