श्याम अग्रहरि
सोनभद्र : शासन की मन्शा के अनुरूप जिले की चारों तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन फरवरी महीने के प्रथम शनिवार को किया गया।
घोरावल : मुख्य सम्पूर्ण समाधान दिवस घोरावल में डी०आई०जी० आर०पी० सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी द्वारा शिकायतकर्ताओं की शिकायतों को बड़े ही सरल भाव से सुना गया और गुणवत्तापूर्ण तरीके से निस्तारण कराने के साथ ही क्षेत्रों में भी टीम भेजकर प्रकरणों का निस्तारण कराया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस में डी०आई०जी० आर०पी० सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन व उप जिलाधिकारी घोरावल अजय कुमार सिंह ने 37 शिकायतें सुनते हुए, मौके पर ही 08 मामलें निस्तारित किये गये और 04 टीमों को क्षेत्र में भेजकर 04 प्रकरणों को निस्तारित किये गये। इस प्रकार तहसील दिवस घोरावल में कुल 12 मामले निस्तारित हुए, बाकी 25 प्रकरणों को समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने के निर्देश सम्बन्धित को दिये गये।
राबर्ट्सगंज : सम्पूर्ण समाधान दिवस राबर्ट्सगंज में मुख्य विकास अधिकारी सौरभ गंगवार की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ । मुख्य विकास अधिकारी सौरभ गंगवार, उप जिलाधिकारी राबर्ट्सगंज निखिल यादव व तहसीलदार सुशील कुमार राबर्ट्सगंज आदि ने 92 शिकायतें सुनते हुए, मौके पर ही 10 मामलें निस्तारित किये गये और 04 टीमों को क्षेत्र में भेजकर 04 प्रकरणों को निस्तारित किये गये। इस प्रकार तहसील दिवस राबर्ट्सगंज में कुल 14 मामले निस्तारित हुए, बाकी 78 प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध और गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण के लिए निर्देश सम्बन्धित को दिए गए हैं।
ओबरा : सम्पूर्ण समाधान दिवस ओबरा का आयोजन अपर जिलाधिाकरी (वि०/रा०) सहदेव कुमार मिश्र की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ । अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) सहदेव कुमार मिश्र, अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह, उप जिलाधिकारी ओबरा श्यामलाल मौर्य, नायब तहसीलदार आदि ने 36 शिकायतों को सुनते हुए ,मौके पर ही 04 मामलें निस्तारित किये गये, बाकी 32 प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध और गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण के लिए निर्देश सम्बन्धित को दिए गए।
दुद्धी : सम्पूर्ण समाधान दिवस दुद्धी का आयोजन उप जिलाधिकारी सुरेश राय की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ । उप जिलाधिकारी दुद्धी सुरेश राय व तहसीलदार दुद्धी, सी०ओ० दुद्धी आदि ने 49 शिकायतें सुनते हुए मौके पर ही 09 मामलें निस्तारित किये गये और 01 टीम को क्षेत्र में भेजकर 01 प्रकरणों को निस्तारित किये गये। इस प्रकार तहसील दिवस दुद्धी में कुल 10 मामले निस्तारित हुए । बाकी 39 प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध और गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण के लिए निर्देश सम्बन्धित अधिकारीगण को दिए ।







