दुद्धी,सोनभद्र : स्थानीय क़स्बा सहित आस पास के ग्रामीण इलाकों में दोपहर साढ़े 3 बजे के बाद एकाएक शुरू हुई बारिश के दौरान जम कर ओलावृष्टि हुई । जिससे ठंडापन में जहां इजाफा हुआ है वहीं लोगों का जनजीवन बेहाल हो गया । बुधवार की भोर से सुबह तक लगभग 2 से 3 घंटे बारिश हुई । पिछले तीन दिनों से रुक रुक हो रही बरसात से मौसम का मिजाज बदल गया है । उधर किसान विनय कुशवाहा ने बताया कि आलू ,बैगन ,गोभी कर टमाटर की फसल की चौपट हो गयी । गेंहू की फसल की निकली बाली पर हुई ओला वृष्टि ने सब चौपट कर दिया ।







