नदी में डूबने से हुई थी मौत, बारह दिन बाद मिला शव
दुद्धी,सोनभद्र : कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत सुंदरी गांव के पास कनहर नदी में एक व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया ।
थानाध्यक्ष नागेश कुमार रघुवंशी ने बताया कि संजय सिंह पुत्र शिव कुमार (29 वर्ष) निवासी सुंदरी थाना दुद्धी जो बीते 3 जनवरी को नगवां से सुंदरी लकड़ी काटने गया था की ग्राम कासिया खान टोला खवाड़ा थाना विंढ़मगंज के पास नदी में नहाने के दौरान डूब गया था 15 जनवरी सोमवार को रंगेनियातर ग्राम सुंदरी के पास कनहर नदी में उसका शव दिखाई दिया मौके पर पुलिस पहुंचकर शव को कब्जे में लेते हुए मर्चरी हाउस भेजवा दिया और अग्रिम कार्यवाही में जुट गई ।







