-एक मुस्लिम वर्ग के जोड़े का मुस्लिम रीति रिवाज के साथ निकाह कराया गया
दुद्धी,सोनभद्र : दुद्धी के डिग्री कॉलेज मैदान में बुधवार को समाज कल्याण विभाग द्वारा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन को किया गया , जहाँ कुल 70 जोड़ो की शादी धूम धाम से कराई गई । जिसमें 69 जोड़ो को हिन्दू रीति रिवाज व विधि विधान से सम्पन्न कराई गई वहीं एक मुस्लिम वर्ग के जोड़े का मुस्लिम रीति रिवाज के साथ निकाह कराया गया । सर्वप्रथम सामूहिक विवाह में पहुंचे 70 दुल्हो का डीजे द्वारा बारात उठाकर बम पटाखे के साथ त्रिभुवन फील्ड से होकर डिग्री कॉलेज के मुख्य गेट पर पहुंचा जहां बारात के साथ आए नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन, सदर ब्लॉक प्रमुख अजीत रावत,एससी एसटी आयोग के उपाध्यक्ष श्रवण गोंड, राजन चौधरी, सुमित सोनी का स्वागत बीडीओ हेमंत सिंह, एडीओ रविदत्त मिश्रा सहित ग्राम पंचायत सचिव ने फूल मालाओं से किया । इसके बाद विवाह कार्यक्रम का कार्य आगे बढ़ा ।
सामूहिक विवाह को सम्पन्न कराने में राबर्ट्सगंज से आये पंडित नीरज मिश्र ने कुल 11 सहयोगी पंडितों के साथ विवाह संपन्न कराया वहीं मुस्लिम जोड़े को मौलाना गुलाम सरवर ने निकाह पढ़ाई । अतिथियों में भाजपा के सदर ब्लॉक प्रमुख अजित रावत ,बभनी ब्लॉक प्रमुख राजन सिंह ,दुद्धी ब्लॉक प्रमुख रंजना चौधरी ,एससी एसटी आयोग के उपाध्यक्ष श्रवण गोंड,नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन ,जिला पंचायत सदस्य जुबेर आलम ने 70 कन्याओ का कन्यादान कर नवविवाहित जोड़ो को आशीर्वाद दिया । इस मौके पर मंडल अध्यक्ष सुमित सोनी , राजन चौधरी ,मनोज सिंह बबलू ,मनीष जायसवाल, भोलू जायसवाल ,पीयूष कसेरा , डीपीआरओ विशाल सिंह ,बीडीओ हेमंत सिंह ,एडीओ पंचायत रविदत्त मिश्रा ,बीओ पीआरडी धर्मेंद्र कुमार के साथ अन्य ब्लॉक कर्मी रहे।
निकाह के लिए मिर्जापुर से आया दूल्हा
दुद्धी,सोनभद्र : सामूहिक विवाह के दौरान एक जोड़ा मुस्लिम भी दिखा जिसकी शादी में निकाह पढ़ाया गया |मुस्लिम जोड़े में दूल्हा बिलाल खां मिर्जापुर से आया था वहीं दुल्हन रूमी निशा अमवार की रहने वाली है । मौलाना गुलाम सरवर ने दोनों को निकाह पढ़वाया ।







