SONBHADRA NEWS : 20 से 22 जनवरी तक उपखनिज लदे वाहनों की निकासी नहीं : जिलाधिकारी सोनभद्र

20 से 22 जनवरी तक उपखनिज लदे वाहनों की निकासी नहीं : जिलाधिकारी सोनभद्र

श्याम अग्रहरि 

सोनभद्र : जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद अयोध्या में 22 जनवरी 2024 को श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में प्रधानमंत्री भारत सरकार एवं देश-विदेश के अतिविशिष्ट महानुभावों द्वारा प्रतिभा किया जाएगा। ऐसी स्थिति में मुख्य मार्गों पर निर्बाध यातायात संचालन अत्यंत आवश्यक है जिसके दृष्टिगत 20 से 22 जनवरी 2024 तक उपखनिज लदे वाहनों को उक्त दिवसों में उपखनिज के वाहन लखनऊ के शहीद पथ बाराबंकी, अयोध्या मार्ग से परिवहन किये जाने पर रोक लगायी गयी है। इसी के दृष्टिगत यह आवश्यक है कि जनपद के समस्त  पट्टाधारको/ भंडारण अनुज्ञप्तिधारकों/ क्रेशर स्वामियों को निर्देशित किया जाता है की निर्धारित उक्त दिवसों में इन मार्गों के लिए कोई भी उपखनिज लदे वाहनों की निकासी नहीं की जाएगी।