सोनभद्र : जिला मजिस्ट्रेट चन्द्र विजय सिंह ने जिले के अमन व चैन कायम रखने के लिए जिले के एक अवांछनीय तत्व के खिलाफ गुण्डा एक्ट के तहत कार्यवाही कर 6 महीने के लिए जिला बदर कर दिया है, जिले के थाना-बभनी क्षेत्र के ग्राम-डुमरहर निवासी तबस्सुम अंसारी पुत्र इदरीस अंसारी को 6 महीने के लिए जिला बदर किया है, इस अवधि में अपने निवास स्थान की सूचना सम्बन्धित थानाध्यक्ष जहां पर निवास करेगा, की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष बभनी व न्यायालय जिलाधिकरी को भी देगा।







