दुमहान गांव में सर्पदंश से युवक अचेत, सीएचसी में भर्ती

दुमहान गांव में सर्पदंश से युवक अचेत, सीएचसी में भर्ती 

दुद्धी|कोतवाली क्षेत्र के दुमहान गांव में सर्पदंश से एक युवक अचेत हो गया ,आनन फानन में परिजनों ने उसे दुद्धी सीएचसी भर्ती कराया जहाँ उपचार चल रहा है |
 जानकारी के अनुसार राहुल 20 पुत्र  विश्ववनाथ निवासी दुमहान शुक्रवार की सुबह अपने खेत मे कुछ काम करने जा रहा था कि अचनाक एक सर्प ने युवक को काट लिया जिससे वह अचेत हो गया। अचेतावस्था में आनन फानन में परिजनों युवक को इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र दुद्धी पर भर्ती कराया गया जहाँ इलाज चल रहा है।