दुद्धी में स्वतंत्रता दिवस पर निकाली गयी प्रभात फेरी , सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी हुआ आयोजन ।

दुद्धी में स्वतंत्रता दिवस पर निकाली गयी प्रभात फेरी , सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी हुआ आयोजन ।
दुद्धी|स्थानीय क़स्बे में आजादी का 76 वां स्वतंत्रता दिवस धूम धाम से मनाया गया | सभी सरकारी व गैर सरकारी शिक्षण संस्थानों से सुबह प्रभात फेरी निकाली गई | रैली में चल रहे बच्चों के गगन भेदी नारों से समूचा वातावरण गूंज उठा ,इस दौरान विभिन्न स्कूलों की ओर से निकाली गई झांकी भी आकर्षण के केंद्र रहें| जिसमें सरस्वती शिशु मंदिर की तरफ से निकाली गई भारत माँ की झांकी , व प्राथमिक विद्यालय दुद्धी प्रथम की ओर से निकाली गई झांसी की रानी व भगत सिंह की झांकी ने लोगों का मन मोह लिया |पूरा क़स्बा में घूमने के पश्चात सभी बच्चे अपने संस्थानों को पहुँचे जहां नियत समय पर धवजारोहण कर झंडे को सलामी दी गयी  । दुद्धी मुंसिफ कोर्ट में अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन प्रशांत सिंह , तहसील मुख्यालय पर एसडीएम सुरेश राय , दुद्धी नगर पंचायत में अध्यक्ष कमलेश मोहन , दुद्धी बार मे अध्यक्ष रामपाल जौहरी ,सिविल बार मे अध्यक्ष रामलोचन तिवारी ब्लॉक मुख्यालय पर बीडीओ नीरज तिवारी, दुद्धी कोतवाली में प्रभारी निरीक्षक नागेश कुमार रघुवंशी ,भाउ राव देवरस पीजी कालेज में प्राचार्य डॉ नीलांजन मजूमदार , राजकीय आईटीआई धनौरा में प्रिंसिपल जीएस यादव , राजकीय इंटर कालेज में प्रधानाचार्य ऋषिकेश पाठक , राजकीय बालिका इंटर कालेज में डॉ स्वेता सिंह ,बीआरसी पर एबीएसए महेंद्र मौर्या , डीसीएफ में सुरेंद्र अग्रहरी , जिला सहकारी बैंक व क्रय विक्रय सहकारी समिति पर रामेश्वर राय ,भूमि विकास बैंक में जुबेर आलम ने ध्वजारोहण कर झंडे को सलामी दी और वीर सपूतों को याद कर नमन किया | उधर क़स्बे के जेम्स इंग्लिश स्कूल ,सेंट मेरी स्कूल ,सेंट जेवियर्स स्कूल ,दुद्धी पब्लिक स्कूल ,सोनांचल इंटरमीडिएट कालेज सहित अन्य स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन हुआ जिसमें एक से बढकर एक कार्यक्रम की प्रस्तुति कर बच्चों ने अतिथियों का मन मोह लिया |