श्याम अग्रहरि
दुद्धी|नवागत अधिशासी अधिकारी रामसमुख ने गुरुवार को नगर पंचायत कार्यालय में पद भार ग्रहण किया |नवागत अधिशासी अधिकारी के पद भार ग्रहण करने के उपरांत सभासदों व नगर पंचायत के ठीकेदारों ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया| अधिशासी अधिकारी ने कहा कि नगर में साफ सफाई सहित शुद्ध पेयजल मुहैया कराना उनकी प्राथमिकता होगी इसके साथ विकास की रूपरेखा तैयार कर विभिन्न कार्य भी कराये जाएंगे|







