वैष्णो देवी दर्शन करने गए शिक्षामित्र दर्शनार्थिनी की हार्ट अटैक से मौत

●वैष्णो देवी दर्शन करने गए शिक्षामित्र दर्शनार्थिनी की हार्ट अटैक से मौत 
● प्राथमिक विद्यालय देवरी में बतौर शिक्षामित्र कार्यरत थी । 

दुद्धी/सोनभद्र - दुद्धी क्षेत्र से 17 जून को निकले दो दर्जन से अधिक लोग एक साथ जम्मू कटरा में स्थित वैष्णो देवी दर्शन करने गए हुए थे । सारे दर्शनार्थी की वापसी जम्मू कश्मीर के बाद हिमाचल प्रदेश से होते हुए दिल्ली से घर के लिए था 19 जून सोमवार की रात लगभग 2 बजे अर्धकुंवारी मंदिर पर 50 वर्षीय संध्या अग्रहरि पत्नी सुरेन्द्र अग्रहरि निवासी देवरी थाना म्योरपुर को हार्ट अटैक की वजह से मौत हो गयी । मौत की खबर मिलते ही सभी दर्शनार्थियों में कोहराम मच गया । जम्मू के कटरा स्थित वैष्णो देवी मंदिर के ट्रस्ट श्राइन बोर्ड द्वारा शव को भेजने की प्रकिया की जा रही ।