टेम्पो पर सवार अधेड़ की दुद्धी अस्पताल में हुई मौत
दुद्धी| विंढमगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत कोन जाने वाले मार्ग पर जंगल में शनिवार की सुबह 10:00 बजे सलैयाडीह- विंढमगंज से एक टेम्पो कोन जा रही थी ,विंढमगंज से कोन की ओर कुछ दूर निकली ही थी कि इतने में विपरीत दिशा से आ रहे एक बाइक सवार ने टेंपो में टक्कर मार दी जिससे टेंपो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे उतर गई और दुर्घटनाग्रस्त हो गई वहीं टेंपो पर बैठे कई लोग घायल हो गए, जिसमें एक 67 वर्षीय अधेड़ हीरालाल पासवान पुत्र राघव ग्राम सलैयाडीह को गम्भीर चोटे आयी ,हीरालाल सलैयाडीह से निरुईयादामर अपनी बेटी के घर जा रहा था लेकिन दुर्घटना का शिकार हो गंभीर रूप से घायल हो गया| राजगीरों की मदद से हीरालाल को घायलवस्था में विंढमगंज पीएचसी में लाकर भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर सीएचसी के लिए रेफर किया,108 एंबुलेंस से सीएचसी दुद्धी में लाकर भर्ती कराया जहां उपस्थित चिकित्सक डॉसंजीव कुमार के द्वारा इलाज कर बेहतर इलाज हेतु जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया, लेकिन थोड़ी देर बाद अधेड़ ने दम तोड़ दिया।अधेड़ के मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया ,अस्पताल में ही वे दहाड़ मार कर रोने लगे चिकित्सक ने अस्पताल के मेमो पर घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को भिजवा दी ,पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है|







