आज खुलेगा किस्मत का पिटारा, किसके सिर पर होगा दुद्धी का ताज

आज खुलेगा किस्मत का पिटारा, किसके सिर पर होगा दुद्धी का ताज 

●दुद्धी चेयरमैन की कुर्सी किसके नाम आज मतगणना के बाद पता चलेगा 

●मतगणना से पहले गणितज्ञ अपने हिसाब किताब से प्रत्याशी को दिला रहे हैं जीत

दुद्धी /सोनभद्र। आज सुबह से भाऊ राव देवरस राजकीय पीजी कॉलेज में मतगणना होना है। मतगणना में इस बार नगर की सरकार बनने वाला है। नगर के मतदाता इस बार नगर की सरकार में दुद्धी चेयरमैन की कुर्सी किस प्रत्याशी के खाते में जाता है। यह मतगणना के बाद ही पता चल सकेगा कि  नगर की सरकार में किसका नाम और किस्मत का दरवाजा आज शनिदेव खोलने वाले हैं। इसको लेकर दुद्धी नगर में अध्यक्ष पद के एक दर्जन प्रत्याशी परिणाम जानने के लिए बेकरार दिख रहे। जैसे-जैसे मतगणना का समय और घंटे करीब आ रहे हैं वैसे वैसे प्रत्याशियों के दिल की धड़कनों के साथ माथे पे पसीना इस तपन में देखा जा रहा है। इस बार नगर में 70 फ़ीसदी से अधिक मतदाताओं ने नगर की सरकार बनाने में अपने मतदान का प्रयोग किया है अब केवल मिले हुए मतों के गणना होने की बारी है। आज शनिवार का दिन किसके लिए शुभ और किसके लिए अशुभ होता है यह अभी भविष्य के गर्भ में है। नगर में शुक्रवार को पूरे दिन से लेकर रात्रि तक चाय पान की दुकानों और चौराहे चौराहे पर केवल चुनाव में लोगों के द्वारा जीत हार का आकलन किया जा रहा है। वही नगर के चुनावी गणितज्ञ अपने-अपने हिसाब किताब से हर वार्ड से मतगणना से पहले किस प्रत्याशी को कितना वोट मिला है अपने गणित से प्रत्याशी को जीता चुके  हैं। लेकिन सच मायने में  नगर की सरकार में दुद्धी का किंग कौन होगा यह तो आज मतगणना के बाद ही पता चल सकेगा। यकीनन चुनावी गणितज्ञ के द्वारा जीत दिलाने के बाद भी प्रत्याशियों को बगैर रिजल्ट आने विश्वास नहीं हो रहा है। धीरे-धीरे इंतजार की घड़ियां समाप्त होने की ओर हैं आज शनिवार की शाम तक कौन दुद्धी का किंग होगा यह पता चल जाएगा ,उधर नगर के तमाम मिष्ठान भंडार वाले अभी से ही लड्डू और मीठा बनाने का कार्य तेज कर दिया है जीत के बाद मिठाइयों के आर्डर मिलेंगे और लोग मुंह मीठा कर जीत का जश्न मनाएंगे और हारने वाले प्रत्याशी और उल्टे मुंह के खाएंगे।