सुकृत पुलिस चौकी की बड़ी क़ामयाबी, 23 पशुओं संग 3 तस्कर गिरफ्तार

सुकृत पुलिस चौकी प्रभारी सुरेश चंद्र द्विवेदी व उनकी टीम रामबाबू सोनकर, अक्षय कुमार यादव अमित कुमार सिंह संघ नगर निकाय चुनाव के दृष्टिगत गश्त में निकले थे वही सुकृत चौकी से 500 मीटर पहले शिवगंगा हॉस्पिटल के समीप वाहन चेकिंग कर रहे थे जिसमें तिरपाल से ढके एक ट्रक वाहन संदिग्ध परिस्थिति में देख, उसे रोका गया, जिसे देख सब हैरान रह गए । वाहन में 23 पशुओं (भैस वंशी) को अवैध रूप से बूचड़खाने ले जाया जा रहा था। वाहन सख्या-UP64AT8270 को कब्जे में ले लिया गया। जिसमें एक अदद तमंचा 315 बोर, एक अदद जिंदा कारतूस बरामद किया गया,जिसके सम्बन्ध में थाना स्थाई पर, मु0अ0सं-251/2023 धारा 419/420/467/468/471 IPC व 11 पशुक्रूरता निवारण अधिनियम मु0अ0सं-252/2023 धारा 3/25A act थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र में पंजीकृत किया गया। तस्करों की पहचान मो० अयूब(54) पुत्र मु० ईशा निवासी ग्राम भरवारी थाना कोखराज जनपद कौशाम्बी, शहाबुद्दीन खान (46वर्ष) पुत्र शफरुद्दीन निवासी बनामसूरिया थाना गढ़वा झारखंड, अमन (19वर्ष) पुत्र मु० जिलानी निवासी भरवारी थाना कोखराज जनपद कौशाम्बी।