बाइको की टक्कर में तीन घायल


चोपन
 थाना क्षेत्र के सिंदुरिया पेट्रोल पंप के पास चोपन भरहरी मार्ग पर शुक्रवार की सायं दो बाईक सवार आपस में भिड़ गए जिससे तीन लोग घायल हो गए।प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सायं दो बाईक सवार चोपन से जुगैल क्षेत्र में अपने घर जा रहे थे।जैसे ही सिंदुरिया पेट्रोल पंप के पास पहुंचे कि गति तेज होने की वजह से दोनों बाईक एक दूसरे से भिड़ गई जिससे उसपर सवार छोटू पुत्र रामजी उम्र 20 वर्ष निवासी घटिहटा व सुरज पुत्र राजेन्द्र पटेल उम्र 18 वर्ष निवासी उपरोक्त तथा जितेन्द्र विश्वकर्मा पुत्र नंदलाल उम्र 30 वर्ष निवासी खेंवधा घायल हो गए।सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से सभी घायलों को चोपन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल जितेन्द्र को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।