सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी सोनभद्र में वर्ल्ड विजन एवं एनटीपी के सहयोग से पेशेंट प्रोवाइडर मीटिंग का आयोजन

दुद्धी/ सोनभद्र|सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी सोनभद्र में वर्ल्ड विजन एवं एनटीपी के सहयोग से पेशेंट प्रोवाइडर मीटिंग का आयोजन किया गया जिसमें एसटीएस जयशंकर प्रसाद एवं एसटीएल एस विष्णु दयाल जिला कम्युनिटी कोऑर्डिनेटर, कमलेश कुमार वर्ल्ड विजन इंडिया टीवी चैंपियन केशव प्रसाद यादव के द्वारा प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम में कुल 28 मरीजों ने प्रतिभाग किया |
कार्यक्रम के दौरान कमलेश कुमार ने बताया कि टीबी के बारे में जानकारियां दी गई, टीबी हवा के माध्यम से फैलता है यह लोग माइक्रोबैक्टेरियम ट्यूबरक्लोसिस नामक  जीवाणु के संक्रमण के कारण फैलता है|
टीबी दो प्रकार की होती हैं -पलमोनरी एवं एक्स्ट्रापलमोनरी  पलमोनरी टीबी केवल फेफड़े को प्रभावित करती है और एक्स्ट्रापलमोनरी टीबी नाखून और बाल को छोड़कर शरीर के किसी भी अंग को प्रभावित कर सकता है इसे निम्न लक्षणों से पहचान कर सकते हैं जैसे  दो हफ्ते से अधिक खांसी ,शाम के समय में बुखार एवं पसीना आना,भूख न लगना,वजन में लगातार गिरावट,सीने में दर्द,बलगम में खून आना|
यह सभी लक्षण दिखने पर बिल्कुल भी नजरअंदाज ना करें इसका  जल्द से जल्द जांच करवाएं, टीबी का इलाज सभी सरकारी अस्पतालों में निशुल्क रूप से उपलब्ध है। कलंक और टीबी को खत्म करने के लिए संयुक्त कार्यवाही की आवश्यकता है।
इसी क्रम में जय शंकर पांडे ने बताया कि सभी मरीजों को निक्षय पोषण योजना के तहत ₹500 प्रति माह उनके पोषण सहायता के लिए दिया जाता है साथ ही साथ दवा को कैसे खानी है कितने दिनों तक का कोर्स है और बीच-बीच में जांच कराना अनिवार्य है जिससे कि टीवी की स्थिति का पता चल सके |
टीवी चैंपियन केशव प्रसाद ने बताया कि हमें टीवी के साथ जी रहे लोगों से किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं करना है क्योंकि आज भी लोगों के अंदर स्वयं में भेदभाव होता है घरों में भेदभाव होता है समुदाय में भेदभाव होता है तो इस भेदभाव को तुमको खत्म करके टीवी को जड़ से खत्म करना है इसी लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए 2025 तक हम लोग टीवी को मुक्त भारत बनाने में सक्षम रहेंगे टीवी मुक्त भारत का नारा है टीवी हारेगा देश जीतेगा!
कार्यक्रम के दौरान कुल 28 महिला ,पुरुष एवं बच्चों ने प्रतिभाग किया|इस मौके पर  हसीना बानो, धीरेश ,कंचन कुमारी , सूबेदार, शीला देवी ,मीना देवी ,सोबरन ,ओमप्रकाश मंगरी इत्यादि ने प्रतिभाग किया|