दुद्धी/ सोनभद्र|स्नातक द्वितीय / तृतीय वर्ष स्नाकोत्तर द्वितीय वर्ष में प्रवेश लेने वंचित रह गए हैं वे दिनांक 09/01/2023 तक अनिवार्य रूप से प्रवेश करा लें अन्यथा उक्त तिथि के पश्चात प्रवेश नहीं होगा|समस्त प्रवेशित छात्र छात्राओं का परिचय पत्र बन गया है दिनांक 12/01/2023 तक सभी छात्र छात्राएं अपना परिचय पत्र ले लें| नामांकन पत्रों की बिक्री दिनांक 08/01/ 2022 को प्रातः 10 बजे से शाम 4 बजे तक होगी | इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित शुल्क जमा कर उक्त समय पर नामांकन प्राप्त कर सकते हैं, निर्धारित समय के बाद किसी भी दशा में नामांकन पत्र की बिक्री नहीं वाकई जाएगी | उक्त आशय की जानकारी निर्वाचन अधिकारी मिथिलेश कुमार गौतम व संरक्षक प्राचार्य नीलांजन मजूमदार ने संयुक्त रूप से दी है|







