श्याम अग्रहरि
दुद्धी/सोनभद्र| कनहर ,पांगन व चकदहिया नदी संगम तट अमवार में मकर संक्रांति का पर्व 15 जनवरी दिन रविवार को मनाया जाएगा |इस दिन कनहर नदी में विशाल मेले का आयोजन किया गया है । इस दिन कनहर बांध के नीचे कनहर नदी में इस पावन असवर पर कनहर नदी ,पांगन नदी व चकदहिया नदी के मुख्य संगम पर मकर स्नान व मेला दर्शन कर हजारों लोग पूण्य की भागी बनेंगे| उक्त आशय की जानकारी देते हुए मेला के अध्यक्ष ईश्वर प्रसाद निराला ने बताया कि मेला आने वाले लोग इस दौरान पंचमुखी हनुमान मंदिर व श्री शांतेश्वर मन्दिर के दर्शन के साथ कोठी रानी का दर्शन , कनहर बांध का दर्शन कर सकते है साथ ही भोजपुरी भक्ति कार्यक्रम का भी लुफ्त उठा सकते है| मेले में चरखी , झुलुवा, मदारी का खेल, नाच गाना, गुड़िया तथा सभी प्रकार की दुकाने लगाई जाएगी । मेले के सफल आयोजन के लिए प्रबंधक मंडल में सुभाष भारती ग्राम प्रधान प्रतिनिधि, योगेश्वर प्रसाद मुनि, अरुण कुमार त्रिपाठी, अपना बेहत्तर योगदान देने के लिए अपना कमर कस लिए है |







