श्याम अग्रहरि
बाद में चहेते मजदूरों का जॉब कार्ड भरकर पैसे की बंदरबाट कर रहे प्रधान व सचिव
मनरेगा के नाम हो रही भारी पैमाने के खेल पर पट्टी बांधे जिम्मेदार
दुद्धी/ सोनभद्र| दुद्धी ब्लॉक मनरेगा के खेल में धांधली का हब बन चुका है यहां के ग्राम प्रधानों व सचिवों की मिलीभगत से मनरेगा के कार्यों में मजदूर ना लगाकर जेसीबी से कार्य धड़ले से कराया जा रहा है | चाहे अमृत सरोवर निर्माण में तालाबो का गहरीकरण का कार्य हो या ग्राम पंचायतों में कच्ची सड़क निर्माण व बाउली निर्माण का यहाँ प्रधान व रोजगार सेवकों द्वारा फर्जी चहेतों लोगों का जॉबकार्ड बनवाकर उनके नाम पर आसानी से भुगतान कर बंदरबाट कर दिया जाता है और जिम्मेदार मनरेगा में हो रहे भारी पैमाने पर हो रहे खेल पर जिम्मेदार पट्टी बान्धे हुए है और पात्र मजदूर रोजी रोटी की तलाश में बड़े शहरों को पलायन कर रहे है | अभी ताजा मामला विकास खण्ड अंतर्गत हरपुरा गांव का है रजिंदर पुत्र विन्धयाचल के घर से बंधु पुत्र कलंदर के घर तक 200 मीटर कच्ची सड़क के निर्माण में जेसीबी से काम करवाया जा रहा था जिस पर ग्रामीणों ने विरोध करते हुए जमकर बवाल काटा | ग्रामीण गोपाल ,मनोज ,तुलसी ,लालमन , नारदमुनि ,वीरेंद्र आदि लोगों ने कहा कि अच्छा अंधेरगर्दी है जहां सरकार गरीब मजदूरों को रोजगार देने के लिए नित्य नई योजनाएं ला रही है वहां सरकार के मंशा पर पानी फेर प्रधान व सेक्रेटरी जेसीबी से कार्य करवा रहे है और कागजो में मजदूरों को भुकतान कर रहे है |ग्रामीण गोपाल ने बताया कि इस मामले में तहसील दिवस में शिकायत दी गयी तब जाकर काम बंद है लेकिन ठीकेदार फिर से जेसीबी लगवाने के फिराक में है उन्होंने उक्त सड़क निर्माण में भुकतान रोके जाने की मांग की है जो जेसीबी से कार्य कर मजदूरों के नाम पर होना है|
” अगर मनरेगा का जेसीबी से काम हो रहा है तो यह गलत है ,शिकायकर्ता साक्ष्य के साथ मुझे मामले को अवगत कराएं प्रकरण में कार्रवाई की जाएगी| वैसे मामले को पता करवाता हूँ|”
सुनील कुमार सिंह
खण्ड विकास अधिकारी
विकास खंड – दुद्धी







